{"_id":"62bc9b1e447d4370b90acf7f","slug":"cycle-swar-died-in-accident-basti-news-gkp4420848150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की चपेट से साइकिल सवार की मौत
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के खजौला चौकी के निकट बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव के रहने वाले शिवपूजन बुधवार की सुबह साइकिल से घर से बस्ती की तरफ जा रहे थे। खजौला चौकी के निकट अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। घटना में शिवपूजन (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खजौला चौकी पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस बुलाकर शिवपूजन के शव को शवगृह भेजने के बजाय जिला अस्पताल भेजने के लिए कहा। इस पर एनएचएआई कर्मियों ने विरोध जताया। उसके बाद भी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा। मुंडेरवा के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि घायल जीवित है या नहीं उसकी पुष्टि के लिए अस्पताल भेजा जाता है। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और दहाड़ मारकर रोने लगे।