फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cyber fraud of seven thousand rupees from student's account

Basti News: छात्र के खाते से साइबर ठगों ने सात हजार रुपये उड़ाए

Mon, 03 Jul 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 03 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud of seven thousand rupees from student's account
कुदरहा। लालगंज थाना के विशुनपुरा गांव निवासी छात्र आदित्य शर्मा ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए। ठगों ने खाता बंद होने की धमकी देकर केवाईसी के बहाने सात हजार रुपये खाते से उड़ा दिया। पीड़ित ने साइबर सेल से प्रकरण की शिकायत की है।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर मैं 11वीं के छात्र आदित्य शर्मा के मोबाइल नंबर पर 26 जून को फोन आया। कहा गया कि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में जो आपका खाता है उसकी केवाईसी होने पर ही लेन-देन हो पाएगा। इसीलिए तत्काल केवाईसी कराएं। इस पर आदित्य शर्मा बैंक अधिकारी समझकर केवाईसी के लिए ऑनलाइन लिंक भरने लगे। उसी दौरान खाते से पैसे कटने लगे। कुछ ही मिनटों में 65 सौ रुपये ठग ने उड़ा दिया। इसके बाद ठगों ने कहा कि दो हजार रुपये और जमा करने पर खाते से कटी धनराशि वापस आ जाएगी। दो हजार के बजाए आदित्य ने अपने दोस्त से पांच सौ रुपये खाते में जमा कराया। वह भी पैसा ट्रांसफर कर लिया गया। खुद को ठगा महसूस करने के बाद साइबर क्राइम के 1930 नंबर पर टेलीफोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। यही नहीं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में जाकर फंड ट्रांसफर की जानकारी की तो पता चला कि झारखंड के कई लोगों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है। आदित्य शर्मा ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन स्थित साइबर थाना में भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed