{"_id":"6387412fc605df5f0147baa6","slug":"cwc-handed-over-minor-who-fled-from-bareilly-and-reached-basti-to-his-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बरेली से भाग कर बस्ती पहुंचा नाबालिग, सीडब्लूसी ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बरेली से भाग कर बस्ती पहुंचा नाबालिग, सीडब्लूसी ने परिजनों को सौंपा
Wed, 30 Nov 2022 05:10 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:10 PM IST
सार
12 वर्षीय बालक बरेली के बदायूं रोड सुभाष नगर का निवासी है, अपने माता पिता से नाराज हो कर ट्रेन के जरिए वह बस्ती पहुंच गया था। ट्रेन में अकेला बालक देख कर बस्ती आरपीएफ ने पूछताछ की, बालक की असलियत पता चलने पर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं को बुलाकर बच्चे को सौप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली से भाग कर बस्ती पहुंचे नाबालिग बालक को सीडब्लूसी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। अपने बालक को पाकर परिजन खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
बताते चलें कि उक्त 12 वर्षीय बालक बरेली के बदायूं रोड सुभाष नगर का निवासी है, अपने माता पिता से नाराज हो कर ट्रेन के जरिए वह बस्ती पहुंच गया था। ट्रेन में अकेला बालक देख कर बस्ती आरपीएफ ने पूछताछ की, बालक की असलियत पता चलने पर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं को बुलाकर बच्चे को सौप दिया।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन ने नाबालिग को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य संतोष श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत किया था, मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने नाबालिग के परिजनों को सूचित करने का आदेश देते हुए बालक का मेडिकल जांच कराने का निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत हो कर बालक के पिता ने बताया कि बालक घर वालों को बिना बताए भाग गया था, घर वाले अपने स्तर से खोजने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच बच्चे के बस्ती में होने की सूचना मिलने पर बच्चे को ले जाने के लिए बस्ती आ पहुंचे।
बालक के घर से बार-बार भागने की बात सामने आने पर न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य संतोष श्रीवास्तव गोवर्धन गुप्ता की टीम ने बालक की काउंसलिंग प्रक्रिया करवा कर बालक को पिता को सौप दिया।