{"_id":"5fe234238ebc3e40ca672792","slug":"current-basti-news-gkp3779337117","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत, दो पड़ोसियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किसान की मौत, दो पड़ोसियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
धनपाल। फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के मनवा गांव में मंगलवार को खेत की सिंचाई करने के लिये पाइप फैला रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के दो पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार धनपाल 25 वर्ष पुत्र जंगली मंगलवार को अपने खेत की सिंचाई के लिये पाइप फैला रहा था। इसी बीच खेत के बगल में कंटीले तारों में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोग जुट गए। मौत के बाद परिवार के श्याम पाल, राम पाल, गोपाल व माता शांति देवी आदि गमगीन हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि मृतक के भाई राम नरायन की तहरीर के आधार पर मनवा निवासी सुरेन्द्रनाथ तिवारी, अमित विक्रम त्रिपाठी उर्फ राजू के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।