फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cultural programs celebrated in Youth Utsav program, winners awarded

Basti News: युवा उत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, पुरस्कृत किए गए विजेता

Sun, 24 Nov 2024 03:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs celebrated in Youth Utsav program, winners awarded
युवा उत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते प्रतिभागी- विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नेहरू युवा केंद्र माय भारत और युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से शनिवार को राजकीय इंटर काॅलेज के बहुउद्देशीय हाल में संयुक्त रूप से जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न युवा मंडल और विद्यालय के छात्रों ने रोचक एकल एवं सामूहिक लोक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।

यह जानकारी देते हुए नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव और युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मेला, चित्रकला, फोटोग्राफी, कविता आदि कार्यक्रम कराए गए। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, जगदीश शुक्ल, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश वर्मा सहायक विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा आदि ने प्रतिभाग कर रहे युवाओं और छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इससे हमारी लोककला और सांस्कृतिक चेतना को नया स्वर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विविध कार्यक्रमों में आलोक, मनीषा, आशीष पांडेय, सचिन, सुमित, साक्षी, दीपिका सिंह, श्रेया, स्वरूपा मिश्रा, प्रियांशी शर्मा, शगुन, नुजहत फातिमा, गीता श्रीवास्तव, पंकज सोनी के साथ ही अनेक युवाओं छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजन में मुख्य रूप से शुभम पंत, ओम प्रकाश मिश्र, अरुण कुमार, बृजेश पांडेय, मनोरमा चौधरी, सुशील कुमार, मो. आरिफ, उद्धव कुमार, नवनीत तिवारी, राधा गुप्ता, दीपेंद्र कुमार सिंह, रामशंकर आदि ने योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed