फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activity

Basti News: जिले के सभी 14 ब्लॉको से एकत्र किए जाएंगे 28 कलश

Thu, 10 Aug 2023 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
बस्ती। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में नौ अगस्त से मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू किया गया है। देश में शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए नई पहल शुरू की जा रही है। इस अभियान को ''मेरी माटी-मेरा देश'' नाम दिया गया है। हर ब्लॉक में मिट्टी के दो कलश बनाए गए हैं। एक दिल्ली और दूसरा लखनऊ भेजा जाएगा। इस बार प्रधानमंत्री के निर्देश पर नौ अगस्त से लेकर पहली सितंबर तक चार चरणों में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत गांवों में ग्रामीण अपने घर से एक-एक मुट्ठी मिट्टी लेकर पंचायत भवन या चयनित स्थान पर लेकर पहुंचेगे। इस मिट्टी को दो बड़े कलश में रखा जाएगा। बाद में इस कलश को ब्लॉक के दफ्तर में रखा जाएगा। ब्लॉक वार जिले भर में कुल 28 कलश मिट्टी एकत्र की जाएगी। इसमें से 14 कलश दिल्ली और 14 को लखनऊ भेजा जाएगा। आयुक्त ग्राम्य विकास जीएस प्रियदर्शी की ओर जारी पत्र के मुताबिक मेरा माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पहले दौर में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में हर-घर, हर-व्यक्ति से एक मुट्ठी मिट्टी ग्राम पंचायत स्तर पर एकत्र की जाएगी। दूसरे चरण में मिट्टी यात्राएं ग्राम पंचायत से ब्लॉक और ब्लॉक से उसे कर्तव्यपथ दिल्ली में लाया जाएगा।
विज्ञापन


--

कार्यक्रम को लेकर डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने सभी खंड विकास अधिकारियों को बताया कि हर ब्लॉक में मिट्टी के दो कलश बनाए जाएंगे। इनमें से एक कलश लखनऊ और दूसरा दिल्ली भेजा जाएगा। कहा कि इसके साथ ही हर ब्लॉक में 75 पौधे रोपे जाएंगे। यह 9 अगस्त को किया जा चुका है। अब 16,व 23 अगस्त के अलावा पहली सितंबर को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed