फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activity

Basti News: दुर्लभ संयोग में सावन के पांचवे सोमवार को शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 08 Aug 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 08 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
भदेश्वर नाथ मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।
बस्ती। श्रावण मास के पांचवें और अधिक मास के तीसरे सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने जलाभिषेक किया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति शिवालयों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी। अपने ईष्ट को आस्था का जल अर्पित करने के लिए शिवभक्त बेताब दिखे। भद्रेश्वरनाथ समेत अन्य शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के कंपनीबाग, कटरा, गांधीनगर, पुरानी बस्ती, पुलिस लाइन रोड,अमहट आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में भी शिवभक्ताें ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

ज्योतिषी पंडित देवस्य मिश्र के मुताबिक इस बार के पांचवे सोमवार पर सप्तमी तिथि, रवि और शूल योग जैसे शुभ नक्षत्रों का संयोग बना रहा। ज्योतिष में रवि योग को ही शुभ योग माना जाता है। रवि योग में भगवान शिव की पूजा-आराधना और मंत्रों का जाप करने पर भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस शुभ संयोग में पूजा करने पर व्यक्ति को मान-सम्मान, धन में वृद्धि, आत्मविश्वास में वृद्दि और जीवन के हर एक क्षेत्र में तरक्की मिलती है।
विज्ञापन

भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर रात दो बजे से ही शिव भक्त पहुंचने लगे थे। भोर होते-होते जलाभिषेक करने वालों का तांता लग गया। शाम तक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। इस बीच रुद्राभिषेक के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। अभिषेक के लिए पंडितों की किल्लत रही। एक साथ कई लोग रुद्राभिषेक करते देखे गए। जो लोग मंदिर नहीं जा सके, वे अपने घरों में ही फूल, बेलपत्र, अक्षत, भांग, धतूरा लेकर महादेव का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत भी रखा। इसके अलावा भारीनाथ, महादेवा, हरदेवनाथ, देवरिया, तिलकपुर, शोहरतनाथ आदि शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने शिव को जल चढ़ाया। बस्ती शहर के कंपनी बाग, कटरा, गांधीनगर, अमहट, पुलिस लाइन रोड, बाबा बचनदास, नरहरिया, करुआ बाबा स्थित शिवमंदिरों पर भी शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कनेर, मदार पुष्प आदि के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

सावन सोमवार पूजा से चंद्रदोषों से मिलेगी मुक्ति
पंडित देवस्य मिश्र के अनुसार सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने आने वाले सभी सोमवार व्रत करने पर व्यक्ति के जीवन में चल रहे ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। अगर आपकी कुंडली में चंद्र संबंधी कोई दोष है, घर में तनाव है या फिर धन हानि लगातार हो रही है तो इससे मुक्ति के लिए सावन के पांचवें सोमवार के दिन चंद्रशेखर स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को करने से जीवन में आने वाले सभी बाधाएं खत्म हो जाती है और व्यक्ति को धन लाभ और कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed