Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Basti News
›
Crowds gathered at petrol pumps...filling their tanks in anticipation of supply disruption
{"_id":"69c43d7c32875b1bca0024fd","slug":"crowds-gathered-at-petrol-pumpsfilling-their-tanks-in-anticipation-of-supply-disruption-basti-news-c-207-1-bst1006-155525-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़...आपूर्ति बंद होने की आशंका में टंकी करा रहे फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़...आपूर्ति बंद होने की आशंका में टंकी करा रहे फुल
बस्ती। पेट्रोल-डीजल का संकट गहराने का भी शोर मच गया है। ग्रामीण अंचल के अधिकांश पंप ड्राई हो चुके हैं। गैस सिलिंडर की तरह लोग अपने वाहनों में डीजल-पेट्रोल भरवाने के लिए भागकर हाईवे या शहर आ रहे हैं। बुधवार को पेट्रोल-डीजल के लिए लोग सुबह से ही दौड़भाग शुरू कर दिए।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र और हाईवे के पंपों पर मंगलवार की शाम से भीड़ लगनी शुरू हो गई। दो पहिया, चार पहिया वाहनों से चलने वाले लोग टंकी फुल कराने में जुटे रहे। इस वजह से पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लाइन लगी रही। बुधवार को सुबह से शहरी क्षेत्र के पंप पर लोग आने लगे। 10 बजे तक शहर के सभी पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। एक पंप के सेल्समैन प्रभाकर ने बताया कि अचानक कल से अचानक डीजल और पेट्रोल की बिक्री बढ़ गई है। आपूर्ति बंद होने की आशंका में लोग अपने वाहनों की टंकी फुल करा रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ ग्राहक गैलन और बोतल में भी डीजल-पेट्रोल भरवाकर ले जा रहे हैं। यहीं हाल रहा तो शहरी क्षेत्र के भी पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी होना स्वाभाविक बन जाएगा। शहर के मालवीय मार्ग, गांधीनगर मार्ग, दक्षिण दरवाजा मार्ग, स्टेशन रोड, कचहरी चौराहा, ब्लॉक रोड समेत हाईवे के दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।