{"_id":"656f6d5e429ca66c900daa2b","slug":"crowd-of-passengers-on-the-platformpassengers-bored-of-waiting-for-kushinagar-express-basti-news-c-207-1-bst1001-7963-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़...कुशीनगर एक्सप्रेस के इंतजार में ऊब गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़...कुशीनगर एक्सप्रेस के इंतजार में ऊब गए यात्री
Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। ट्रेनों का शेड्यूल मंगलवार को भी बिगड़ा रहा। दो लोकल और दो एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त हो गईं। आधा दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही थीं। रेलवे स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश तक की यात्रा करने वालों की भीड़ शाम को बढ़ गई। पता चला यह ट्रेन पांच घंटे देर से आएगी। अप और डाउन दोनों ट्रेनों के देर से चलने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की ठसाठस भीड़ देखी गई। ट्रेनों के आने पर उतरने और चढ़ने के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
आजकल जगह-जगह रेलवे पटरियों पर काम होने के कारण एवं सुबह-शाम कोहरा छाए रहने से ट्रेनों की समयसारिणी बिगड़ गई है। अधिकतर यात्री ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। इसकी मार यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जा रही है। खासकर सुबह और शाम ट्रेनों की अधिक आवाजाही के समय सभी प्लेटफार्म यात्रियों से भर जाते हें।
कोई घंटा, दो घंटा तो किसी-किसी को 5 से 10 घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार की शाम को भी प्लेटफार्म पर यही नजारा देखने को मिला। यहां कुशीनगर एक्सप्रेस पकड़ने के लिए मुंबई और मध्य प्रदश के यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 6:47 बजे से 5 घंटा विलंब बताई गई। यात्री इंतजार करते-करते ऊब गए। ट्रेन के पहुंचने पर अपनी सीट तक पहुंचने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण एसी और स्लीपर प्रतीक्षालय भी यात्रियों से भरा रहा। जिन्हें जगह नहीं मिली वह प्लेटफार्म पर बैठे रहे।
विज्ञापन
ज्यादातर डाउन ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा
अधिकतर डाउन ट्रेनों के पहुंचने का शेड्यूल बिगड़ गया है। अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित समय दिन में 3:17 बजे से 4 घंटे, ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस शाम 5:15 बजे से 4 घंटे और इंटरसिटी शाम 7:59 बजे से एक घंटे विलंब से चल रही थी। मुंबई-अंत्योदय एक्सप्रेस 9:29 सुबह के बजाय शाम को 4:33 बजे पहुंची।
ये ट्रेनें हुईं निरस्त
अमृतसर जनसाधारण, पालिटपुत्र- लखनऊ एक्सप्रेस, गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर और गोंडा-गोरखपुर पैंसेजर समेत चार ट्रेनें निरस्त कर दी गई। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अपने आरक्षण टिकट को निरस्त कराने के लिए लाइन में लगे रहे।
ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ने से आजकल यात्रियों को थोड़ी बहुत परेशानी हो रही है। यह समस्या जल्द दूर हो जाएगी। जिन ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है, उनसे संबंधित यात्रियों का टिकट कैंसिल कर पूरा भुगतान तत्काल कराया जा रहा है।
-नसीम, स्टेशन अधीक्षक