{"_id":"576447154f1c1be53811cd86","slug":"young-man-dead-in-an-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज के निकट तेज रफ्तार सरकारी बस से स्कूटर में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक बस लेकर रोडवेज वर्कशाप में गया और उसके बाद फरार हो गया।
शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. पीएन द्विवेदी के छोटे बेटे 38 वर्षीय शिशिर द्विवेदी शुक्रवार को जिला अस्पताल की तरफ से स्कूटर से अपने घर महरीखांवा लौट रहे थे। उनके साथ चननी निवासी अवधेश कुमार मिश्र भी स्कूटर पर पीछे बैठे थे। वे लोग अभी रोडवेज से कुछ दूरी पर ही पहुंचे थे कि फैजाबाद डिपो की बस की स्कूटर से टक्कर हो गई। शिशिर बस की चपेट में आ गए और अवधेश दूसरी तरफ से गिरे। अवधेश को कोई विशेष चोट नहीं आई मगर शिशिर खून से लथपथ होकर छटपटाने लगे। उनके सिर, सीने आदि पर गंभीर चोट होने के उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि लोग अपनी संतुष्टि के लिए उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, मगर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दिवंगत के भाई की तहरीर पर बस चालक के विरद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
दिवंगत शिशिर द्विवेदी माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष संजय द्विवेदी के छोटे भाई थे। संजय द्विवेदी इस समय बस्ती आए हुए हैं। जैसे ही उन्हें सड़क हादसे में भाई के निधन की खबर मिली वह सन्न रह गए। भागे भागे जिला अस्पताल पहुंचे और भाई के शव को देखकर रोने लगे। उनके साथ उनके पुराने मित्र सीएमएस के प्रबंधक अनूप खरे आदि भी पहुंच गए। संजय के भोपाल में रहने के कारण बस्ती में घर की जिम्मेदारी शिशिर भी संभालते थे।