फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   water of river turn to black

कुआनो फिर काली, मछलियां मरीं

Sun, 12 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
water of river turn to black
कुआनो नदी का पानी हुआ दूषित। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। शहर से सटकर बह रही कुआनो का पानी एक बार फिर काला पड़ गया है। पानी में घुले जहरीले रसायन से जलीय जीव मरने लगे हैं। पानी में उतराईं मछलियां देख जब राहगीर नजदीक पहुंचे तो पानी का रंग काला देख दंग रह गए। खबर मिलते ही प्रशासन भी हरकत में तो आया लेकिन फौरी तौर पर इसे लेकर कोशिश तक शुरू नहीं कर सका। वैसे तो चार-छह महीने पर कुआनो का पानी जहरीला होने या काला पड़ने की शिकायत आती रहती है। लेकिन हाल के कुछ महीनों में यह स्थिति नहीं आई थी। शनिवार को दक्षिण की ओर से शहर में आने वाले राहगीरों ने पानी का रंग काला पड़ा देख तट पर जुटने लगे। 
विज्ञापन


काफी दिनों से कुआनो के अस्तित्व को लेकर चिंता जाहिर की जाती रही। कुछ संगठन कुआनो को बचाने की कवायद करते दिखे लेकिन सबने इस मुद्दे को इस्तेमाल करके छोड़ दिया। नतीजा यह हुआ कि एक बार फिर इसके अस्तित्व पर संकट गहराने लगा है। एक ओर जहां जलकुंभी अपना साम्राज्य कायम करती जा रही है, जिससे जल प्रवाह रुकने लगा है। पानी का रंग भी काला पड़ने के बाद समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि हालत यही रही तो वह दिन दूर नहीं जब उपयोगिता के लिहाज से कवियों का विषय रही कुआनो का अस्तित्व मिटते देर नहीं लगेगी। एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारी को सजग कर दिया गया है।
विज्ञापन


वजह को लेकर दुविधा
कुआनो का पानी बार-बार काला क्यों पड़ रहा है, इसे लेकर दोहरी बात की जा रही है। पानी का सैंपल तो कई बार जांच के लिए भेजा गया लेकिन हर बार रिपोर्ट दबा दी गई। इसके पीछे वजह जो भी हो लेकिन, प्रशासनिक रवैया हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। कुछ वर्ष पहले तत्कालीन एसपी वीपी श्रीवास्तव ने इसे लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन बाद में उनके तेवर भी ठंडे पड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed