{"_id":"5ad4e9b04f1c1b76098b4e37","slug":"ward-boy-molested-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स से वार्ड ब्वॉय ने छेड़खानी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्स से वार्ड ब्वॉय ने छेड़खानी की
basti
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
जिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ने सोमवार को अस्पताल के ही वार्ड ब्वॉय पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। स्टाफ नर्स ने इसे लेकर प्रभारी एसआईसी से लिखित शिकायत की। इस पर एसआईसी ने मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति दी है। इसके बाद स्टाफ नर्स ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
नर्स ने आरोप लगाया है कि वह 14 अप्रैल को ड्यूटी करने के बाद घर जा रही थी तो रास्ते में उक्त वार्ड ब्वॉय ने अभद्रता की। वहां से किसी तरह बच कर जब वह घर पहुंची तो मोबाइल पर फोन किया मगर उसने रिसीव नहीं किया। इस पर उसने घर आने की धमकी देते हुए एसएमएस किया। कुछ ही देर बाद वह घर पर आ धमका और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली दूसरी स्टाफ नर्स बाहर आई। इसके बाद वार्ड ब्वॉय भाग निकला। नर्स ने वार्ड ब्वॉय के खिलाफ एसआईसी से कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया। प्रभारी एसआईसी डॉ. रामप्रकाश ने कहा कि घटना संज्ञान में है। शिकायती प्रार्थना पत्र पर विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करने की संस्तुति दे दी है। एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव अवकाश पर हैं। उनके आने के बाद जांच करा कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।