{"_id":"579654cc4f1c1b356421e564","slug":"uncontrollable-car-was-hit-by-three-severe","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने तीन को चपेट में लिया, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने तीन को चपेट में लिया, गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैड़ा के पास कार और मोटरसाइकिल के टक्कर से घायल प्रभावती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पैड़ा-मंझरिया के पास उल्टी साइड से आई बेकाबू कार की चपेट में आकर दो महिला व बाइक सवार घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां से महिला व बाइक चालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना करीब सवा आठ बजे रात की है। मंझरिया निवासी प्रभावती पत्नी हृदयराम और कुशलावती पत्नी राम हरीश मंझरिया गांव से पैड़ा चौराहे पर स्थित अपने चौधरी मेडिकल स्टोर पर खाना देने जा रही थीं। इसी बीच गलत साइड से आए तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार विनोद पुत्र राम रक्षा निवासी रघुनाथपुर को ठोकर मार दिया। तभी कार के सामने पड़ीं इन दोनों महिलाओं को भी चपेट में ले लिया।
कार भी बगल के गड़ढे में जाकर गिर गई। चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।इधर तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार हुआ लेकिन जब प्रभावती और विनोद कुमार की हालत बिगड़ते मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कार भी बगल के गड़ढे में जाकर गिर गई। चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।इधर तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार हुआ लेकिन जब प्रभावती और विनोद कुमार की हालत बिगड़ते मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन