फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two persons arrested in trading duplicate pan masala

नकली पान मसाला के धंधेबाज गिरफ्तार

Thu, 31 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने बुधवार को रात नौ बजे के करीब नकली शुद्ध
विज्ञापन
प्लस गुटखा का व्यवसाय करने वाले दो लोगों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1800 पैकेट नकली गुटखा बरामद हुआ है। दोनों गोंडा जिले के निवासी बताए गए हैं।

बुधवार की रात एसओ पुरानी बस्ती केडी सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि परानी बस्ती क्षेत्र में नकली गुटखा की सप्लाई करने वाले दो लोग रेलवे स्टेशन के पास माल के साथ मौजूद हैं। एसओ ने पुलिस टीम के साथ रात नौ बजे के करीब वहां पहुंची और मुखबिर के इशारे पर दो लोगों को पकड़ लिया।

उनके पास मौजूद 1800 पैकेट गुटखा भी बरामद कर लिया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि इन दोनों गीडा में बनने वाला गुटखा का डुप्लीकेट बाजार में सप्लाई कर रहे थे।

पकड़े गए युवकों में राजू गुप्ता निवासी छेदीपुर बड़गांव कोतवाली नगर जिला गोंडा और पप्पू उर्फ योगेंद्र निवासी इमिलिया गुरुदयाल कोतवाली नगर जिला गोंडा शामिल है। पप्पू उर्फ योगेंद्र नकली गुटखा का सेल्समैन था, जबकि राजू गुप्ता नकली गुटखा तैयार कराता था। यही इस धंधे का मास्टरमाइंड था।

एसओ केडी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बरामद गुटखा कंपनी के अधिकारियों ने एसपी से शिकायत की थी कि उनके नाम से मार्केट में नकली गुटखा की सप्लाई हो रही है।

एसपी के निर्देश पर पुरानी बस्ती पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में रेलवे स्टेशन के पास से एक पान मसाला व्यवसायी को पकड़ा था। उसके पास बड़ी मात्रा में नकली गुटखा बरामद हुआ था। तबसे पुलिस इस धंधे में शामिल लोगों के तलाश में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed