फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two of the dead cattle in the current fence

बाड़ में करंट से दो मवेशी मरे

Fri, 06 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Fri, 06 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए नंगे तार से घेरा बनाकर उसमें करंट दौड़ाया गया था। जिसकी चपेट में आकर नगर थाना क्षेत्र के बजर मटिया में दो मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी होते ही करंट दौड़ाने वालों ने दोनों शवों को जमीन में गड़वा दिया। 
विज्ञापन


लोगों को जानकारी हुई तो आरोपी ने जिसकी गाय थी, उससे सुलह कर लिया। कहा जा रहा है कि गांव के विनोद ने अपने खेत के चारो तरफ नंगे तार से बाड़ बनाया था। जिसमें रात को वह करंट जोड़ देता था। नगर थानाध्यक्ष रमेश ने बताया कि उन लोगों ने आपस में सुलह कर लिया। किसी ने इसकी पुलिस को तहरीर नहीं दी। 
विज्ञापन


जिले के किसानों के सामने नीलगाय आदि से फसलों की सुरक्षा बड़ी समस्या है। जंगली सुअर, आवारा पशुओं व नीलगायों आदि फसलों को इतना नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे अच्छा मौसम होने के बावजूद आय नहीं हो रही है। लेकिन उससे भी बड़ा खतरा लापरवाही से करंट दौड़ाना है। किसान की भले ही मजबूरी हो लेकिन कानून के जानकार व कृषि विशेषज्ञ इसे अनुचित बताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed