{"_id":"581b798e4f1c1bc0324378e2","slug":"two-boy-burnt-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खेलते समय आग से जिंदा जल गए दो बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में खेलते समय आग से जिंदा जल गए दो बच्चे
बस्ती/ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
जलने से रजनीश की माैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान (बस्ती)। गांव के सीवान में जलाए गए पुआल के पास खेल रहे दो बच्चे आग से गंभीर रूप से झुुलस गए। घरवाले दोनों को अस्पताल ले गए, जहां से लखनऊ ले जाते समय दोनों बच्चों की मौत हो गई।
गौर थानाक्षेत्र के पेडार पैकोलिया निवासी पतिराम के खेत में गांव के तमाम बच्चे खेल रहे थे। खेत के एक किनारे धान का पुआल जलाया गया था। जिससे तेज धुआं व आंच दूर तक पहुंच रही थी। बताया जाता है कि अधजले पुआल में कुछ बच्चे कूदने लगे।
सबको देख नौ वर्षीय रजनीश पुत्र रोहित व आठ वर्षीय सुंदर पुत्र संचित भी पुआल में घुसने-निकलने का खेल खेलने लगे। बाकी सभी तो कुछ देर बाद चले गए लेकिन यह दोनों आग में फंसे रह गए। जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। धुआं ज्यादा होने की वजह से किसी को पता भी नहीं चला कि यह दोनों फंसे हुए हैं। बाद में दोनों खुद ही बाहर निकलकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
परिवार के लोग दोनों को झुलसा देख स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक बच्चे ने रास्ते में और दूसरे ने घर पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। एसडीएम हर्रैया हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर तहसीलदार को भेजा गया है।