{"_id":"58503a584f1c1bf05c649d62","slug":"truck-crushed-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से दबकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से दबकर महिला की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे में गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से पचास बर्षीय महिला की मौत होने पर लोगो न किया सड़क जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे में मंगलवार दोपहर में गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से पचास वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण व परिजन छपिया थाने की पुलिस चौकी बभनान के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के मुकदमा लिखने के आश्वासन के बाद जाम हटवाया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासिनी 50 वर्षीय लता पांडेय अपने पुत्र मोनू के साथ कस्बे में स्थित यूनियन बैंक से पैसा निकालने जा रही थीं। तभी स्कूटी विपरीत दिशा से आ रहे गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्कूटी चला रहा बेटा मोनू बाल-बाल बच गया। चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने नामजद मुकदमा लिखने को लेकर पुलिस चौकी बभनान के सामने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष छपिया पवन सिंह ने लोगों को मुकदमा लिखने की बात पर समझा बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पति किसान इंटर कालेज बभनान में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। एक वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई थी। ये दोने तीन बेटे व दो बेटियों के अभिभावक थे।