{"_id":"578290544f1c1b39117f9cbe","slug":"till-after-the-minister-referred-to-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई रेफर होने के बाद भी डटे हैं मंत्री ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई रेफर होने के बाद भी डटे हैं मंत्री
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत ऊर्फ पप्पू निषाद कैली अस्पताल मे भर्ती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में मारपीट के 10 साल पुराने मामले में बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए यूपी के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को जहां पहले ही दिन बीमार बताकर जेल की जगह ओपेक हॉस्पिटल कैली में भर्ती कराया गया, वहीं अस्पताल प्रशासन ने अपने यहां कॉर्डियोलॉजिस्ट की कमी बताकर उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर किया है।
सीएमएस डा. बीके वर्मा के अनुसार राज्यमंत्री की ईसीजी रिपोर्ट से कॉर्डियोलॉजिस्ट की राय जरूरी लगती है। हालांकि राज्य मंत्री के समर्थकों के रुख से लग रहा है कि वे रेफर किए जाने के चिकित्सकीय फैसले से ज्यादा सहमत नहीं हैं। डॉक्टरी राय के मुताबिक राज्य मंत्री को लखनऊ ले जाने की कोई तेजी भी नहीं दिखी। पूछे जाने पर राज्यमंत्री ने भी सीधा जवाब नहीं दिया। चर्चा है कि लोकल कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए राज्यमंत्री मय समर्थक इसी अस्पताल में बने रहना चाहते हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन हाईप्रोफाइल मामले में इलाज को लेकर भविष्य में उठने वाले सवाल और हाईप्रोफाइल लोगों को जेल की जगह अस्पताल में रखने की स्थितियों में न्यायिक स्तर से उठने वाले सवालों के दबाव में रेफर करने में इच्छुक है। इस बीच राज्यमंत्री की सेहत का हाल जानने के लिए रविवार को भी अस्पताल में खासी आवाजाही रही। कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह भी मिलने पहुंचे।