फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Till after the minister referred to PGI

पीजीआई रेफर होने के बाद भी डटे हैं मंत्री

Sun, 10 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 10 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Till after the minister referred to PGI
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत ऊर्फ पप्पू निषाद कैली अस्पताल मे भर्ती।
संतकबीरनगर जिले में मारपीट के 10 साल पुराने मामले में बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए यूपी के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत  उर्फ  पप्पू निषाद को जहां  पहले ही  दिन  बीमार  बताकर जेल की जगह ओपेक हॉस्पिटल कैली में भर्ती कराया गया, वहीं अस्पताल प्रशासन ने अपने यहां कॉर्डियोलॉजिस्ट की कमी बताकर उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर किया है।
विज्ञापन


सीएमएस डा. बीके वर्मा के अनुसार राज्यमंत्री की ईसीजी रिपोर्ट से कॉर्डियोलॉजिस्ट की राय जरूरी लगती है। हालांकि राज्य मंत्री के समर्थकों के रुख से लग रहा है कि वे रेफर किए जाने के चिकित्सकीय फैसले से ज्यादा सहमत नहीं हैं। डॉक्टरी राय के मुताबिक राज्य मंत्री को लखनऊ ले जाने की कोई तेजी भी नहीं दिखी। पूछे जाने पर राज्यमंत्री ने भी सीधा जवाब नहीं दिया। चर्चा है कि लोकल कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए राज्यमंत्री मय समर्थक इसी अस्पताल में बने रहना चाहते हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन हाईप्रोफाइल मामले में इलाज को लेकर भविष्य में उठने वाले सवाल और हाईप्रोफाइल लोगों को जेल की जगह अस्पताल में रखने की स्थितियों में न्यायिक स्तर से उठने वाले सवालों के दबाव में रेफर करने में इच्छुक है। इस बीच राज्यमंत्री की सेहत का हाल जानने के लिए रविवार को भी अस्पताल में खासी आवाजाही रही। कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह भी मिलने पहुंचे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed