फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three killed in the township of innocents to death

बस्ती में तीन मासूमों की जलकर मौत

Sat, 14 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 14 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three killed in the township of innocents to death
सोनहा थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव मे लगी आग।
सोनहा क्षेत्र के हसनापुर छोटे गांव में झोपड़ी में अचानक आग लगने से तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। घटना के समय झोपड़ी में बच्चे सो रहे थे। आग लगने का कारण अलाव से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


हसनापुर निवासी बीपत ने मकान के पिछले हिस्से में फूस की झोपड़ी बना रखी है। बीपत के तीन बेटे हैं। उन्हीं के तीन बच्चों को झोपड़ी में छोड़कर पूरा परिवार शनिवार सुबह गन्ना काटने के लिए खेत गया था। ठंड के कारण झोपड़ी में अलाव जलाया गया था जहां पर तीनों बच्चे चार साल की खुशनाज निशा पुत्री  मो. कयूम, चार साल की नुरूलनिशा पुत्री इद्रीश और पांच वर्षीय साहिल पुत्र नईम सो रहे थे। अचानक अलाव से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों    को देखकर आसपास के लोग दौड़े और बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने इसकी जानकारी परिवारवालों को दी।
विज्ञापन


वे लोग जब तक खेत से घर पहुंचते और झोपड़ी के अंदर बच्चों के होने की बात लोगों को बताते तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग बुझने के बाद जब देखा गया तो तीनों बच्चे जलकर दम तोड़ चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव का पंचनामा कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। लोगों ने उन्हें कब्रिस्तान में दफन कर दिया। तीनों सगे भाइयों के बच्चों की मौत होने से गांव में मातम का माहौल है। बाद में एसडीएम भानपुर  सुरेश चंद्र शर्मा, सीओ रूधौली पवन गौतम, प्रभारी निरीक्षक सोनहा ओम प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed