फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three accused arrested in murder

विवाहिता के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 19 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
three accused arrested in murder
murder case

विज्ञापन
गौर।मान्धाता गांव में विवाहिता की झुलसकर हुई मौत मामले में नामजद पति समेत तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को तीनों न्यायालय में पेश किए गए। अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

रविवार रात करीब 12 बजे मांधाता निवासी दिलीप कुमार की पत्नी संध्या के कमरे से एकाएक धुंआ उठते देखकर परिवार व पास-पड़ोस के लोग दौड़े। भीतर से दरवाजा बंद होने की वजह से कुछ देर तक वे किंकर्तव्यविमूढ़ रहे। बाद में कुछ युवक दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। 
विज्ञापन


अंदर का दृश्य देखकर सभी लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। शरीर पर कई कपड़े लपेटने के साथ ही उसने रजाई ओढ़ने के बाद संध्या ने आग लगाई, जिससे जब तक लोग बचाने पहुंचे, तब तक जलकर उसकी मौत हो चुकी थी। अगले दिन सुबह उसके पिता ने तहरीर दी, जिसके आधार पर मंगलवार रात पुलिस ने पति दिलीप, ससुर पंचम और सास को गिरफ्तार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी काटने में हुई थी राम सिंगारे की हत्या
बस्ती। थानाक्षेत्र के प्रतापपुर गांव में लकड़ी काटने के विवाद में कुल्हाड़ी से वार करके राम सिंगारे की हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्तों विनोद व सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पहली अप्रैल को उस समय हुई,जब प्रतापपुर निवासी सिंगारे अपनी मां के क्रियाकर्म के लिए लकड़ी काट रहा था।


इस झगड़े ने इतना तूल पकड़ा कि आरोपी पक्ष एक जुट होकर सिंगारे के अलावा उसकी पत्नी  व तीन बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,जहां राम सिंगारे ने दम तोड़ दिया। इस घटना में सिंगारे के पुत्र मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश निवासी प्रताप पुर समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में वांछित उक्त दोनों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed