फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Then the violence started thieves

फिर शुरू हो गया चोरों का उपद्रव

Sat, 04 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 04 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Then the violence started thieves
दुबौलिया थाना के बसंतपुर गांव में सेंध काटकर चोरी
चुनावी प्रक्रिया में व्यस्तता का लाभ चोरों ने फरवरी में जमकर उठाया। शुक्रवार को शहर में दिन दहाड़े पूरे घर की तलाशी ले डाली तो रात में दुबौलिया थाना क्षेत्रों में सेंध काट कर गहने और नकदी समेट ले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार रात बसंतपुर चौहान पुरवा के राम किशन चौहान के घर में सेंध काटी। चोर यहां से जेवरात के साथ कपड़े भी उठा ले गए। राम किशन विदेश में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी भानमती और बच्चे रहते हैं। भोजन करने  के बाद सभी बरामदे में सो गए थे। सुबह गांव के लोग शौच के लिए निकले थे। तो खेत में बक्सा व सूटकेस फेंका मिला। इसकी सूचना शनिवार सुबह 100 नंबर  पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


 दूसरी घटना को भी शुक्रवार रात में ही अंजाम दिया। दुबौलिया कस्बे के ज्वैलर्स प्रभाकर  गुप्ता की दुकान में सेंध लगाकर 500 ग्राम चांदी 22 हजार नकद उठा ले गए। शनिवार सुबह पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं शुक्रवार दिन में जिला अस्पताल चौराहे से दक्षिण दरवाजा मार्ग पर स्थित शिक्षक दंपति के घर से दिन दहाड़े लाखों की चोरी हो गई। बाउंड्री कूद कर अंदर घुसे चोरों ने  करीब डेढ़ लाख के जेवर व 65 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। सूचना के बाद पुलिस व  फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जहां से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य एकत्र  किया। पुलिस का दावा है कि चोरी से संबंधित कुछ साक्ष्य मिले हैं। उम्मीद है कि जल्द ही  घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed