{"_id":"587a69cc4f1c1b8327baa479","slug":"the-young-man-s-body-was-found-on-the-track-coming-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आ रहे युवक की लाश ट्रैक पर मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई से आ रहे युवक की लाश ट्रैक पर मिली
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से बस्ती आ रहे एक युवक की क्षति विक्षत लाश शनिवार की सुबह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे रेल पटरी पर मिली। गर्दन धड़ से अलग थी और दाहिना हाथ भी कट गया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस इसे हादसा मान रही है। मगर मृतक की शर्ट की जेब से रोडवेज बस का गोरखपुर से बस्ती का टिकट मिलना मामले को संदिग्ध बना रहा है। युवक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरा बुजुर्ग गांव के 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामबुझारत के रूप में हुई है।
घटनास्थल पर पहुंचे छोटे भाई संजय ने बताया कि राजकुमार पांच महीने पहले मुंबई कमाने गए थे। शुक्रवार सुबह घर आते समय मां से मोबाइल पर बात की थी। रोमिंग कटने के कारण तथा फोन में कम बैलेंस होने की बात कहकर फोन काट दिया था। तभी से घर वाले राजकुमार की राह देख रहे थे। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब दुबौला पुलिस चौकी के सिपाहियों ने बताया कि राजकुमार की लाश चैनपुरवा ओवर ब्रिज के नीचे पटरी पर मिली है। यह जानकारी मिलते ही वह और गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। संजय ने बताया कि उसने अपने दिवगंत भाई राजकुमार के जेब से रोडवेज का टिकट बरामद किया जो गोरखपुर से बस्ती का था। और वह शनिवार की भोर का है। ऐसे में यह हादसा उसके गले से नीचे नहीं उतर रहा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
एसओ पुरानी बस्ती सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना सुबह करीब साढ़े आठ बजे के बीच मिली। आशंका जताई जा रही है उसी दौरान किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। वह किसी ट्रेन से गिरकर कटा या फिर स्वयं कट गया यह स्पष्ट नहीं हो सका। रोडवेज टिकट के बारे में कहा कि टिकट तो मिला है, पर किस समय का है स्पष्ट नहीं है।