फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The young man died in mysterious circumstances

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 16 Apr 2016 11:44 PM IST
basti
basti Updated Sat, 16 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The young man died in mysterious circumstances
सोनहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी एक युवक की दूसरे गांव में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के पिता की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


डुमरी गांव निवासी अरविंद कुमार चौधरी(35) पुत्र चंद्रशेखर शुक्रवार की देर शाम पास के गांव बंजरिया गया था। वहां अपने एक परिचित से गाड़ी किराए पर लेने के संबंध में बात करने गया था। बातचीत करने के बाद घर वापस लौटते समय मोबाइल फोन पर किसी से बात करते करते अचानक वह गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे घर वाले उसे लेकर पहले सीएचसी सल्टौआ गोपालपुर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अरविंद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं दिवंगत के पिता चंद्रशेखर ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससो सोनहा निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि युवक के बारे में कई तरह की बातें सामने आ रहीं हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसकी मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed