फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The woman died by hanging

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 22 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 22 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The woman died by hanging
जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 सोनहा कस्बे में गुरुवार की देर रात 30 वर्षीय विवाहिता ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर छत के कुंडे से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने शव को रात में फांसी फंदे से उतारना मुनासिब नहीं समझा। कमरे के बाहर उपनिरीक्षक कामेश्वर सिंह और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। शुक्रवार की सुबह महिला के मायके वालों के आने पर शव को कमरे से बाहर निकाल कर थाने लाया गया। घटनाक्रम के मुताबिक सोनहा थाना क्षेत्र के फेरसम ग्राम पंचायत निवासी राजकुमार मोदनवाल सोनहा कस्बे मे मिठाई की दुकान चलाते है। दुकान के पीछे ही उनका मकान है जहां वह अपनी 30 वर्षीया पत्नी कविता उर्फ मोनी और दो बच्चे आदित्य उम्र आठ वर्ष और अमृत उम्र छह वर्ष के साथ रहते है। गुरुवार की रात बिजली न होने के कारण वह दस बजे के आस पास कमरे से बाहर निकल कर लोगों से बात करने लगे। जब वह  कमरे मे जाने के लिए वापस लौटे तो कमरा अन्दर से बंद मिला काफी आवाज लगाने और शोर मचाने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ दिया गया।  दरवाजा तोड़ने पर अंदर का दृश्य देखकर सभी हतप्रभ रह गए। कविता की लाश छत के कुंडे से लटक रही थी। जबकि दोनों बच्चे उसी कमरे मे दूसरे तख्त पर गहरी नींद में सो रहे थे। घटना की सूचना सोनहा पुलिस को दी।
विज्ञापन

मायके वालों ने सुबह घटना स्थल पर पहुंचकर नाराजगी जताते हुए कविता के पति पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि उनकी ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष सोनहा विक्रम सिंह का कहना है कि पीएम  रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, इससे आगे की कार्रवाई में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed