{"_id":"57b5f4554f1c1bda786ec933","slug":"the-bank-set-out-to-found-the-body-of-a-middle-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के लिए निकले अधेड़ की लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के लिए निकले अधेड़ की लाश मिली
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के किठिउरी गांव के बाग मे लाश मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बढ़या-किठुरी के बीच स्थित मरवटवा बाग के पगडंडी पर मिली 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बढ़या के रहने वाले इंद्रजीत के रुप में की गई। पगडंडी पर गांव के ही एक व्यक्ति टैक्टर लेकर जा रहे थे। तभी उनकी निगाह लाश पर पड़ी। शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि इंद्रजीत के गले में गमछा लपेटा हुआ था। पास में ही उसकी साइकिल और बैक का पासबुक मिला। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए थे लेकिन बाद में पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
घर वालों ने बताया कि इंद्रजीत बुधवार को दोपहर में खेत से निराई करके घर आए। खाना खाने के बाद वह साइकिल लेकर मुंडेरवा के लिए निकले। देर शाम जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजने लगे। सुबह लाश मिली। सीओ रुधौली पवन गौतम व थानाध्यक्ष राम आशीष यादव फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और मौके का बारीकी से पड़ताल की।