{"_id":"38f24209ccd77a56717db7b02c10f577","slug":"suspect-caught-by-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध को गांव वालों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध को गांव वालों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा। करियापार के पूर्व प्रधान के घर वालों ने संदिग्ध व्यक्ति को देख
विज्ञापन
चोर-चोर का शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग पूर्व प्रधान
राम फेर यादव के घर पर जुट गए। ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर
प्रधान के घर में बंद कर मुंडेरवा पुलिस को सूचना दी।
चोर पकड़े जाने की खबर अगल-बगल के गांव के लोग भी पहुंचने लगे। एसओ मुंडेरवा सूचना पर पहुंचे और थाने से फोन कर अतिरिक्त फोर्स मंगाई। ग्रामीणों को खदेड़ कर पुलिस ने उस युवक को अपने कब्जे में थाने ले आई। पुलिस के पूछताछ में उसने अपनी पहचान झब्बर पुत्र विनोद निवासी रखौना थाना लालगंज बस्ती बताया। उसने बताया कि वह सुधीर सिंह के भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है।
वह भी रखौना के ही रहने वाले हैं। बताया कि बस्ती से एक व्यक्ति के साथ आए हैं और शौच करने के लिए यहां उतरा था। थानाध्यक्ष मुंडेरवा आरके राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उसी गांव के बगल में उसकी बहन की शादी हुई है और वह बराबर आता जाता था। वह नशे में था जिसकी वजह से भूल कर वहाँ चला गया और लोग चोर समझ कर उसे पकड़ लिए।