फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   student protest in basti

बाइक चेकिंग के विवाद में छात्रों ने थाना घेरा

Sat, 27 May 2017 11:26 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा चौकी पर शुक्रवार देर रात बाइक छोड़ने को लेकर छात्र नेता से तनातनी हो गई। चौकी प्रभारी यशवंत सिंह ने छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
विज्ञापन


देर रात छात्रनेताओं को जानकारी होते ही बड़ी संख्या में थाने पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति की गंभीरता को भांप सीओ सदर पवन गौतम भी पहुंच गए। घंटों मान मनौवल व छात्र नेताओं को छोड़ने के बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


डीजीपी के निर्देश पर देर रात दक्षिण दरवाजा चौकी पर प्रभारी यशवंत सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच बाइक से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ल व पूर्व महामंत्री छात्रसंघ रूपेश पांडेय वहां पहुंचे। वाहन को रोकने के बाद जब छात्र नेताओं ने अपना परिचय दिया तो चौकी प्रभारी ने जाने को कह दिया। इसी बीच छात्र नेताओं का एक समर्थक जिसकी बाइक पहले से ही वहां जांच के बाद चालान कर दी गई थी को भी नेताओं ने छोड़ने को कहा। इस पर चौकी प्रभारी नहीं माने। चालान के बाबत तीन सौ रुपये की रसीद कटाने की बात कही, जिस पर छात्र नेता भड़क गए। एक उनके मुंह पर मोबाइल लगाकर यही बात दुहराने को कहा। इसके बाद चौकी प्रभारी छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर थाने पर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि छात्र नेता चौकी प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे, जबकि चौकी प्रभारी डीजीपी के आदेश का पालन करते हुए वाहनों की जांच कर रहे थे। फिलहाल बातचीत कर मामला शांत करा दिया गया है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed