{"_id":"56ed9af64f1c1b1d658b4bee","slug":"student-died-after-cut-off-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से किशोरी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में बोदवल बाजार की किशोरी की शनिवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका क्षत-विक्षत शव रेल लाइन पर मिला है। शरीर का कुछ हिस्सा ट्रैक के किनारे बिखरा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
शनिवार की दोपहर मुंडेरवा पुलिस को सूचना मिली कि अहरा और किठूरी गांव के बीच रेल ट्रैक पर एक किशोरी का क्षत-विक्षत शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की हालत इस कदर थी कि उसकी पहचान हो पाने में मुश्किल हो रही थी। शव थाने लाया गया। इस बीच बोदवल बाजार निवासी लालजी कुछ लोगों के साथ पहुंचे और कपड़े के आधार पहचान अपनी बेटी 17 वर्षीय दीपा के रूप में की। उन्होंने बताया कि दीपा गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही है। शनिवार को भी वह परीक्षा देने विद्यालय गई थी।
एसओ मुंडेरवा प्रदीप सिंह ने कहा कि छात्रा दोपहर डेढ़ बजे के करीब परीक्षा देने जा रही थी, रेल ट्रैक पार करते किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयानक था कि शरीर के कई हिस्से अलग हो गए थे।