फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   STF raid on two rice mills

दो राइस मिलों पर एसटीएफ का छापा

Sat, 15 Apr 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 15 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
STF raid on two rice mills
राईस मिल पर एसटीएफ की टीम ने छापामारा।
मुख्यमंत्री के टैक्स चोरी को रोकने के आदेश के बाद वाणिज्य कर विभाग के बस्ती और गोरखपुर के एसटीएफ और एसआईबी की संयुक्त टीम की ओर से कर की चोरी करने वालों के विरुद्घ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। दो चावल मिलों पर ताबड़तोड़ छापे मारी की कार्रवाई की गई। एसटीएफ के प्रभारी सहायक आयुक्त वाणिज्य कर आलोक कुमार तिवारी की माने तो प्रथम दृष्टया बड़े स्तर पर टैक्स की चोरी का मामला पकड़ में आया है। बताया कि मिलों पर मिले कच्चे पर्चे को सील कर दिया गया। कितने के टैक्स की चोरी की गई इसका पता अभिलेखों के छानबीन के बाद चलेगा।        
विज्ञापन


गोरखपुर जोन के एडिशनल कमिश्नर आरके कुरील के निर्देश पर शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे बस्ती एसटीएफ टीम प्रभारी एसी खंड चार आलोक कुमार तिवारी, खंड एक के अशोक कुमार त्रिपाठी, ज्वाइंट कमिश्नर एके सिंह, डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र बहादुर, एसी मोबाइल अरूण पांडेय, एसी गोरखपुर रमेश यादव की टीम ने सबसे पहले बांसी रोड स्थित वीडी एग्रो राइस मिल के यहां छापा मारा उसके बाद टीम प्लास्टिक कांपलेक्स स्थित एक अन्य राइल मिल पर धावा बोला। धान, भूसी, बरदाना और चावल का कच्चा पर्चा मिला। टीम ने दोनों मिलों के स्टाक का भी सत्यापन किया। लेखा बही मांगने के बावजूद टीम को उपलब्ध नहीं कराया गया। एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया कर चोरी का मामला पकड़ में आया है, मगर कितने की चोरी की गई, यह अभिलेखों के जांच के बाद पता चलेगा। बताया कि छापेमारी का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed