{"_id":"b174adc760e52250965310a16fd82024","slug":"ssi-sent-to-police-line-in-beating-an-old-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की पिटाई के आरोप में एसएसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की पिटाई के आरोप में एसएसआई लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के अनपाखोर गांव में सोमवार की शाम मारपीट के
विज्ञापन
आरोप में थाने लाए गए 65 वर्षीय बुजुर्ग बसंत पुत्र लालसा की पिटाई के आरोप
में एसपी ने लालगंज थाने के एसएसआई रोहित प्रसाद को तत्काल प्रभाव से लाइन
हाजिर कर दिया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के अनपाखोर गांव में संतराम पुत्र लालसा और उनके सगे भाई बसंत पुत्र लालसा के बीच जमीन विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम को बसंत और उनके पुत्र माधव को संतराम के साथ मारपीट के आरोप में थाने लाया गया था।
माधव का आरोप है कि एसएसआई रोहित प्रसाद ने उनके पिता बसंत को मारा पीटा जिससे वह बेहोश हो गए। उनको देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी होने पर एसपी कृपाशंकर सिंह ने मामले की जांच के लिए सीओ रुधौली एसएन सिंह को भेजा।
वहीं रोहित प्रसाद का कहना था कि उन्होंने बुजुर्ग को मारा पीटा नहीं। केवल पूछताछ ही की, इतने में वह बेहोश हो गया। वहीं सीओ ने जांच के बाद मंगलवार को अपनी रिपोर्ट एसपी को दे दी। रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने एसएसआई रोहित प्रसाद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।