फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Spurred by illness picked up a woman hanging

बीमारी से आजिज आकर महिला ने लगा ली फांसी

Sun, 06 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 06 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Spurred by illness picked up a woman hanging
d - फोटो : demo pic
सोनहा  थाना क्षेत्र के बारहकोनी गांव में रविवार को 45 वर्षीया महिला का शव छत की कुंडी से लटकते मिला। उसकी गर्दन साड़ी के फंदे से छत के कुंडी से बंधी हुई थी। परिवार के लोग कुछ भी बताने से बच रहे हैं लेकिन आसपास चर्चा है कि महिला काफी दिनों से बीमार थी, जिससे आजिज आकर उसने आत्महत्या कर ली। बारहकोनी गांव की कबूतरा देवी पत्नी राम लौटन को कमरे में बंद पाकर जब पति व आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो वह कुंडी से झूलती दिखीं। पति व अन्य ग्रामीणों ने झरोखे के ओर  से कमरे में प्रवेश किया। उन लोगों ने शव भी उतारकर बाहर निकाल लिया। खबर पाकर थाने से एसआइ कामेश्वर सिंह अपने हमराहियों  के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। गांव के लोगों ने बताया कि मृतका अपनी बीमारी से काफी परेशान थीं। इसके तीन बेटे और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्यवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed