फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Smugglers sending animals to Bangladesh

पशुओं को बांग्लादेश भेज रहे तस्कर

Tue, 20 Nov 2018 11:57 PM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Tue, 20 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Smugglers sending animals to Bangladesh
पशुओं को बांग्लादेश भेज रहे तस्कर - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पश्चिमी यूपी के पशु तस्करों की मंजिल पश्चिम बंगाल नहीं बल्कि बांग्लादेश है। जहां पशुओं की 10 हजार से 50 हजार तक कीमत मिलती है। आगरा, मेरठ, मुजफ्फरपुर के अंतरजनपदीय पशु तस्करों का पश्चिम बंगाल के बड़े गिरोह से गठजोड़ है।  
विज्ञापन


 पुलिस प्रशासन में गहरी पैठ होने से कार्रवाई से पहले तस्करों को खबर मिल जाती है। हथियार बंद तस्कर लग्जरी गाड़ियों में आगे-पीछे लगे रहते हैं। इसीलिए तमाम कोशिश के बावजूद पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। सोमवार रात 11 जोड़ी गोवंशीय पशुओं को लेकर जाते समय गिरफ्त में आए हरियाणा प्रांत के नुद्दू जिले के पुनहाना थाने के सिगार निवासी कंटेनर चालक इरफान ने पुलिस को इस धंधे के तमाम ऐसे पैंतरे की जानकारी दी, जिसे सुनकर पुलिस सकते मंे आ गई। एक चक्कर के 25 हजार रुपये कमाने वाले इरफान ने बताया कि पूरे रास्ते में पड़ने वाली पुलिस, कस्टम आदि  की टीमों की मुट्ठी गरम करने का खर्च भी व्यापारी देकर भेजता है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का कहना है कि झारखंड के महेशपुर और पाकुड़िया के रास्ते इन पशुओं को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मवेशियों को पहुंचाया जाता है। जहां पशुओं को टैग लगाकर स्थानीय बाशिंदों के जरिए जंगीपुर और उमरपुर के बांग्लादेश की सीमा के नजदीक होने के कारण कुछ इलाके सेफ जोन बने हुए हैं। पुलिस की छापेमारी में खास कामयाबी नहीं मिल पाती है। क्योंकि तस्करों को सटीक सूचना तंत्र सूचित कर देता है, जिससे दो-चार पशुओं के साथ ड्राइवर ही गिरफ्तार किये जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed