{"_id":"58c980b44f1c1b741132bda9","slug":"sensation-of-two-bodies-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सरला इंटरनेशनल स्कूल के पीछे अज्ञात ब्यक्ति की शव मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को ताबड़तोड़ दो शव मिलने से जिले में सनसनी फैल गई। दोनों शव अजनबियों के हैं। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की भरसक कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुई। आखिरकार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शहर से सटे सरला इंटरनेशनल स्कूल के पीछे बुधवार सुबह करीब 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। आसपास के लोगों ने पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दिया। एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लोगों से जानकारी मिली है कि वह कोई विच्छिप्त सा घूमने वाला शख्स था। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। उसे मिर्गी आने की बात भी बताई जा रही है लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
उधर, टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या 208-सी के पश्चिम तरफ़ रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय शख्स का शव मिला। सुबह ट्रैक के बगल के गांव के लोगों ने टिनिच पुलिस चौकी को खबर दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया की युवक के जेब से देशी शराब की शीशी मिली है। दाहिना पैर कट गया है व सिर में गंभीर चोट है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह रात को किसी ट्रेन से गिरा होगा। एएसपी रोहित मिश्र का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।