फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sdm raid on rto office

आरटीओ कार्यालय पर एसडीएम ने मारा छापा

Wed, 04 Apr 2018 11:42 PM IST
basti
basti Updated Wed, 04 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
sdm raid on rto office
आरटीओ कार्यालय पुहंचवे अफसर।
बस्ती। 
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में बुुधवार को तब अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर चंद्रमोहन गर्ग ने परिसर में छापा मार दिया। हालांकि, उनके आने की भनक पहले ही दलालों को लग गई थी, जिसे वे समय रहते वहां से फरार हो गए, मगर एसडीएम की अगुवाई में वहां स्थित टीन शेड पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया। पुलिस सारा सामान एकत्रित कर थाने पर ले आई। 
किसी ने आरटीओ ऑफिस में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निजी कार से सीओ सदर पवन गौतम, तहसीलदार अनिल कुमार के साथ वहां पहुंचे। इसके पहले उन्होंने ऑफिस में दो ग्राहकों को भेजकर शिकायत की पुष्टि कराई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पहुंचने के तत्काल बाद शहर कोतवाल बृजेंद्र सिंह भी मय दलबल वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन

ऑफिस के बाहर स्थित ऑनलाइन आवेदन करने की बंद दुकान का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ताला तोड़वा दिया। उसमें रखे अभिलेख और कंप्यूटर को खंगालने के बाद वह सीधे ऑफिस में घुस गए। यहां उन्होंने मनोज, हरिलाल, पिंटू, संतोष, श्रवन कुमार, रामधीरज, आशीष आदि से सीधा संवाद स्थापित किया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि कार्यालय में बिना सुविधा शुल्क लिए कोई काम संभव नहीं है।  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एआरटीओ प्रशासन अरुण प्रकाश चौबे को हिदायत दी कि यदि दोबारा शिकायत मिली तो पटल सहायक सहित अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed