{"_id":"579a416a4f1c1bec6a21ee96","slug":"school-bus-truck-collision-killed-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, सात बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, सात बच्चे घायल
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्कूल की बस और ट्रक की टक्कर से घायल को जिला अस्पताल ले जाते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खजुहा गांव के पास हाईवे पर स्कूल बस में एकाएक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस में बैठे तमाम बच्चे अपनी सीट से नीचे गिर गए। हादसे में सात-आठ बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां एक बच्चे का पैर फ्रेक्चर होने के कारण उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है।
शहर के श्रीराम पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार सुबह हर्रैया क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। कप्तानगंज में खजुआ भट्ठे के पास एक छात्र को बैठाने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इस दौरान पीछे चल रही ट्रक बस से टकरा गई। गनीमत रही कि बस रुकती देखकर ट्रक चालक ने भी तेजी से ब्रेक लिया उसकी रफ्तार काफी कम हो गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस ने घायल छात्रों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से आमिर सुहेल व अन्य को को प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोग घर ले गए, लेकिन सूरज गुप्त के पैर में फ्रैक्चर की वजह से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर स्कूल बस में सवार बच्चों के अभिभावकों की सांस अटक गई। तमाम अभिभावक सीएचसी कप्तानगंज पहुंचे, जहां बच्चों की हालत खतरे से बाहर देखकर उनकी जान में जान आई।