फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sanctum into High Security Zone

गर्भगृह हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील

Sun, 31 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 31 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sanctum into High Security Zone
कप्तानगंज मे कंवारियों के साथ हुई घटना के बाद मौके पर पहुचे डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी कृपा शंकर सिंह।
कांवड़ मेले की संवेदनशीलता बढ़ते देख पुलिस प्रशासन ने सिक्योरिटी ढांचे में अचानक फेरबदल करते हुए भद्रेश्वरनाथ मंदिर का गर्भगृह हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया है। पूरे मंदिर परिसर में भारी तादाद में फोर्स तैनात की गई है,जिनमें सिविल ड्रेस में महिला व पुरुष जवान शामिल हैं। 
विज्ञापन


शुरुआत में ही कप्तानगंज में हंगामा होने से पूरे सुरक्षा तंत्र में खलबली मच गई। डीआईजी की सलाह पर एसपी कृपाशंकर सिंह ने फौरन भदेश्वरनाथ मुख्य द्वार पर पांच डीएफएमडी (डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर) लगाने का फरमान दे दिया। आनन-फानन में पांच डोर फ्रेम भेजे गए। अलग से 30 पुलिस जवानों को वहां तैनात किया गया,जो पश्चिम की ओर से जल चढ़ाने जाने वाले कांवड़ियों के मुख्य द्वार की ओर मुड़ते ही एचएमडी (हैंड मेटल डिटेक्टर) से चेकिंग करेंगे। दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए बड़े एलईडी स्क्रीन पहले ही लगा दिए गए हैं,जिसे सीसी कैमरों से जोड़ा गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर संजय सिंह को मंदिर के इनर कोर का प्रभारी बनाते हुए इंस्पेक्टर सुमन त्रिपाठी समेत भारी तादाद में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। महिलाओं के लिए पहली बार इनर कोर में अलग लाइन लगाने की व्यवस्था की गई है। तेज तर्रार बस्ती क्राइम ब्रांच के जांबाज भी मंदिर के मुख्य परिसर में मुस्तैद रहेंगे। एसपी,एएसपी रोहित मिश्र देर रात तक योजना को अंतिम रूप देते रहे। इस बीच शनिवार रात एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह ने एंटी सबोटाज चेकिंग की। टीम के अनुशील गौड़, उदय कुमार,आरडी यादव आदि ने मंदिर के कोने-कोने की छानबीन की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed