{"_id":"59f4cfcb4f1c1b76678b7e48","slug":"rudhali-suger-mill-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुधौली चीनी मिल में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुधौली चीनी मिल में लगी आग
basti
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली।
अठदमा स्थित बजाज शुगर फैक्ट्री की डिस्टिलरी के एक हिस्से में शनिवार की शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। प्रबंधन के मुताबिक 30 से 35 लाख की क्षति हुई है।
मिल के सूत्रों के मुताबिक शनिवार शाम लगभग चार बजे के आसपास डिस्टिलरी के कूलिंग सिस्टम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मिल के अधिकारियों को जब तक सूचना मिलती तब तक आग फैल चुकी थी। इसके बाद मिलकर कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। साथ ही फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। घटना स्थल पर जिला मुख्यालय से लगभग 45 मिनट में पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर जैसे-तैसे आग पर काबू पा लिया। लेकिन आग बुझने तक मिल को भारी क्षति हो चुकी थी। मिल प्रबंधन के मुताबिक आग में मशीनरी जलने से करीब 30 से 35 लाख का नुकसान हुुआ है।