{"_id":"56fd6efd4f1c1bec47f00105","slug":"road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जमाव के विरोध में सड़क जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल जमाव के विरोध में सड़क जाम, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बभनान मसकनवा मार्ग पर जल जमाव को लेकर प्रर्दशन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन चौराहे पर जल जमाव व कीचड़ को लेकर गुरुवार को कस्बावासियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे आने-जाने वाले लोगों को कई घंटे जाम का सामना करना पड़ा। गोंडा और बस्ती की सीमा पर स्थित बभनान कस्बे से मसकनवां मनकापुर, गोंडा को जोड़ने वाली सड़क पर करनपुर के पास भीषण जल जमाव व कीचड़ को लेकर रामकुमार व राकेश कुमार के नेतृत्व में कस्बे के लोगों ने समस्या से निजात पाने को लेकर पहले प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदशन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार यादव, विपिन, रामचन्द्र यादव, जवाहिर, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, कल्लू, रामप्रसाद, सुरेंद्र, दिलीप, फूलचंद्र, अवधेश, ताहिर, लालजी मिश्रा, राकेश यादव, बब्लू, दिनेश, बब्बू आदि मौजूद रहे।