फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rape videomaker arested

हत्थे चढ़ा लेखपाल स्कैंडल में वीडियो बनाने वाला

Fri, 21 Sep 2018 12:28 AM IST
basti
basti Updated Fri, 21 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
rape videomaker arested
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने के बहुचर्चित मामले में मुख्य अभियुक्त लेखपाल के निकट सहयोगी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोनहा थाने के बरगदवा निवासी कृष्णा यादव को रोडवेज के पास दबोचा।
विज्ञापन

कृष्णा पर संतकबीरगनर जिले की रहने वाली छात्रा से गैंगरेप का आरोप है। पुलिस के अनुसार उसी ने छात्रा और लेखपाल के अंतरंग क्षणों को कैमरे में कैद किया। उसी क्लिप के सहारे काफी समय तक वे ब्लैकमेल करते रहे। कृष्णा को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील में तैनात मुख्य आरोपी तत्कालीन लेखपाल का दाहिना हाथ बताया जा रहा है। कोतवाल एमपी चतुर्वेदी के अनुसार इस केस के तीसरे आरोपी की पहचान की जा चुकी है। जो कृष्णा के लगातार संपर्क में था। कोतवाल के अनुसार गांधीनगर चौकी इंचार्ज मीरा चौहान, सिपाही आनन्द प्रकाश यादव, हरेन्द्र यादव, राहुल सिंह और सिपाही प्रिया वर्मा ने से दबोचने में कामयाबी हासिल की।  
विज्ञापन

29 अगस्त को लेखपाल जयशंकर उपाध्याय और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ। बखिरा थाने की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करती थी। बस से सफर के दौरान फैजाबाद में उसकी भेंट लेखपाल जयशंकर से हो गई। जान-पहचान बढ़ने पर लेखपाल ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसके बाद उसे सिद्धार्थनगर बुलाया। यहां गाड़ी में बैठाकर अपने दो दोस्तों के साथ बस्ती शहर के एक स्थान पर रेप किया। अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर शारीरिक शोषण करने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। दूसरा अब हत्थे चढ़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed