{"_id":"575b02944f1c1b507e9c52c7","slug":"rape-to-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी बस्ती में अबोध बच्ची से रेप, पड़ोसी युवक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी बस्ती में अबोध बच्ची से रेप, पड़ोसी युवक पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
रेप का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र में गुरुवार की रात अबोध बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। खेलाने के बहाने उसे गोद में लेकर निकले पड़ोसी पर ही रेप का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गंभीर हालत में बालिका को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने पड़ोस की बालिका को खेलाने के बहाने घर से ले गया। कुछ देर बाद उसके रोने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची तो बच्ची की हालत देखकर उसके पैर तले की जमीन खिसक गई। उसने जब आरोपी से इस बारे में पूछा तो उसने उसे जानमाल की धमकी दी। गंभीर हालत में परिवार के लोग बालिका को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचने को कहा।
जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस की मौजूदगी में ही रेफर स्लिप देने की शर्त लगा दी। इसको लेकर जिला अस्पताल में हंगामा होने लगा। इसकी खबर लगते ही मौके पर एसपी कृपाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरके गौतम पहुंचे पीड़िता के परिवार वालों को समझाबुझाकर शांत कराया।बालिका की मां ने पुरानी बस्ती थाने में आरोपी युवक अनिल के विरुद्ध रेप और जानमाल की धमकी के साथ ही पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।