फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rampur "Breza" was looted from Meerut 'Creta'

रामपुर से ‘ब्रेजा’ तो मेरठ से लूटी गई थी ‘क्रेटा’

Tue, 22 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 22 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rampur "Breza" was looted from Meerut 'Creta'
छावनी थाना मे बंद दुल्हा दुल्हन को लोटने वाले बदमाशो की कार। फाइल फोटो
महीने भर के भीतर लग्जरी कार से एक साथ संतकबीरनगर व बस्ती में दो-दो बार डकैती डालने वाले बदमाशों ने जिस कार का इस्तेमाल किया था,वह रामपुर और मेरठ से लूटकर लाई गई थी। पिछले हफ्ते दूल्हा-दुल्हन को अगवा करके लूटपाट करते समय इस्तेमाल की गई क्रेटा कार रामपुर से लूटी गई थी। इससे पहले बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में बंधक बनाकर लूटपाट करने में इस्तेमाल की गई ब्रेजा कार मेरठ से लूटी गई थी। इन दोनों के लूटे जाने का वहां के संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन


इसका खुलासा तब हुआ, जब पिछले हफ्ते संतकबीरनगर से लूटकर लौटे क्रेटा सवार बदमाशों ने कलवारी थानाक्षेत्र के बेइली के पास दूल्हा-दुल्हन को अगवा करके उनके साथ लूटपाट की। वहां से पुलिस पीछे लग गई। स्वाट टीम, क्यूआरटी और अपनी स्पेशल टीम लेकर एसपी खुद पीछा करते छावनी तक पहुंचे। बदमाशों की कार जद में आने के प्रयास में चौखड़ी (छावनी) टोल प्लाजा के पार तक जा पहुंचे लेकिन वहीं एकाएक सामने से ट्रक मुड़ जाने की वजह से दो मिनट के लिए बदमाशों की कार ओझल हो गई। पुलिस की मौजूदगी के बारे में पहले से सजग बदमाशों ने मौका पाते ही साइड लेन पकड़ लिया और कार छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने यूके-17बी-0660 क्रेटा कार बरामद किया। उसका नंबर ट्रैस करने पर पता चला कि वह कार रामपुर से लूटी गई थी। 
विज्ञापन

रामपुर से कार का कनेक्शन मिलते ही पुलिस की आंखों में चमक आ गई। ताबड़तोड़ उस कार के बारे में छानबीन की जाने लगी जिसे लेकर कुछ दिन पहले आए बदमाशों ने बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में लूटपाट किया था। तो पता लगा कि वह ब्रेजा कार के लूटे जाने का मुकदमा मेरठ में लिखा है। इसके बाद से बदमाशों के भी पश्चिम के होने की बात पकड़ में आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed