फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Performed on office supplies

आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया

Tue, 22 Mar 2016 09:22 AM IST
basti
basti Updated Tue, 22 Mar 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
Performed on office supplies
राशन न मिलने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को आपूर्ति कार्यालय में प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती सदर ब्लॉक के गनेशपुर में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन न मिलने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को आपूर्ति कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों की पूर्ति निरीक्षक सदर व एआरओ मो. मुस्तकीम से नोंकझोंक भी हुई। करीब दो घंटे तक चले विरोध के बाद वंचित लोगों का नाम पात्र गृहस्थी में डाले जाने के आश्वासन पर गुस्साए लोग माने।
विज्ञापन


प्रदेश की दूसरी बड़ी ग्राम पंचायत गनेशपुर में बड़ी संख्या में पुराने बीपीएल कार्डधारकों को राशन नहीं दिया जा रहा है। कोटेदारों का कहना है कि उनके नाम पात्र गृहस्थी में शामिल नहीं है इस कारण से उनको राशन नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे नाराज लोग सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे बस्ती सदर तहसील परिसर में स्थित आपूर्ति कार्यालय पहुंचे और एआरओ व पूर्ति निरीक्षक के समक्ष विरोध जताकर कहा कि जानबूझकर उनके नाम पात्र गृहस्थी में शामिल नहीं किए गए। पात्रों को दरकिनार कर कई अपात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए आपूर्ति कार्यालय भी जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग इतने नाराज थे कि उनकी पूर्ति निरीक्षक और एआरओ से नोकझोंक भी हो गई। इस दौरान दुर्गेश सोनकर, अनूप श्रीवास्तव , भूखन, रामफल, जगराम पाल, रत्नाकर, राजू, रामसूरत यादव, दुर्गावती, दिलीप यादव, साबिर अली, तारा देवी, सुमित्रा देवी, रामसूरत शर्मा, शिवनरायन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed