फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police accused of molestaion sent to jail

छेड़खानी का आरोपी सिपाही भेजा गया जेल

Mon, 29 Jan 2018 11:45 PM IST
basti
basti Updated Mon, 29 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
police accused of molestaion sent to jail
क्राइम - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

छेड़खानी मामले में मुंडेेरवा थाने में तैनात सिपाही को कोर्ट पेशी के बाद आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया। साथ ही एसपी ने तत्काल सस्पेंड कर दिया।  

सिपाही संजय पासवान ने कस्बे के एक घर में घुसकर दो लड़कियों से छेड़खानी की। लड़कियों के पिता की तहरीर पर रात में ही सिपाही पर घर में घुसकर मारपीट, अश्लील हरकत करते पकड़े जाने और पॉक्सो (प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट-2012 यानी बाल लैंगिक उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। आरोपी को रविवार की रात कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संजय पासवान ने मुंडेरवा कस्बे में ही पीड़ितों के घर से कुछ कदम दूरी पर किराए पर मकान लिया है। रविवार की सुबह करीब छह बजे लड़कियों के पिता दुकान खोलने निकले और दोनों बेटियां पढ़ने लगीं। इसी समय घर में घुसकर सिपाही लड़कियों से छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर वह धमकी देने लगा। इसी बीच कुछ सामान लेने लड़कियों के पिता घर आए तो सिपाही को बेडरूम में तख्त के नीचे छिपते देख लिए। इसके बाद शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए थे जिन्होंने सिपाही को तख्त के नीचे से बाहर निकाल कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed