{"_id":"579653b94f1c1b8e0121e394","slug":"pistol-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में चली पिस्तौल, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल-खेल में चली पिस्तौल, मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवाय होटल मे सोमेंद्र की गोली लगने से मौत के बाद कमरे मे जांच करती फारेंसिक टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रोडवेज के निकट स्थित होटल शिवाय के कमरा नंबर 201 में ठहरे मिश्रौलिया स्टेट परिवार के 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पिता के अनुसार मिस कारतूस चेक करते समय गोली चल गई और उनके बेटे सोमेंद्र बहादुर पाल की कनपटी में जा धंसी। जिससे उनकी मौत हो गई। आधी रात को हुई इस घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। कमरे में से .22 बोर की पिस्टल, एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया गया।
कोतवाली थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया स्टेट निवासी लाल देवेंद्र बहादुर पाल के पुत्र सोमेंद्र बहादुर पाल अपने बड़े भाई, दादी और नौकर के साथ रोडवेज के निकट स्थित होटल शिवाय में दो कमरे लेकर पिछले 10 दिनों से ठहरे थे। रविवार रात कमरा नंबर 201 से गोली चलने की आवाज आई। आसपास के कमरों में ठहरे दूसरे लोग और होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो सोमेंद्र लहूलुहान फर्श पर गिरे मिले। कुछ ही देर में एएसपी रोहित मिश्र,सीओ सिटी एसएन सिंह, कोतवाल डीके श्रीवास्तव,चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव मौके पर जा पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। कमरे से पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद किया गया, जिसमें एक खोखा है।