फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passenger and driver narrowly escaped

बाल बाल बचे यात्री व चालक

Thu, 29 Sep 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 29 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Passenger and driver narrowly escaped
मुम्हदनगर मे स्कूल के गेट से टकराई गाड़ी।
बस्ती -डुमरियागंज मार्ग के मोहम्मदनगर पड़ाव में एक बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मार्शल जीप सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ती हुई इंटर कॉलेज के गेट से टकरा कर रूक गई। सभी यात्री व चालक सुरक्षित हैं। घटना होते ही पड़ाव पर भारी भीड़ लग गई। डुमरियागंज से सवारी लेकर बस्ती जा रही मार्शल जीप सुबह सात बजे मोहम्मदनगर पड़ाव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई जिससे पोल टूट गया इसके बाद जीप संत कबीर शंकर दास इंटर कॉलेज के गेट से टकराकर रुक गई। विद्यालय का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। जीप में छह लोग सवार थे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पहुंची असनहरा चौकी पुलिस डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव निवासी चालक आशिक अली को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। असनहरा चौकी इंचार्ज ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने क्षतिपूर्ति के साथ ही समझौता कर लिया। जिसके बाद गाड़ी समेत चालक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed