फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   panchayat raj employees organized dharna

पंचायती राज कर्मी सड़क पर उतरे

Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
panchayat raj employees organized dharna
डीएम कार्यालय पर पंचायती राज कर्मचारियों ने दिया धरना। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। पंचायतीराज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को अपने हक के लिए सड़क पर उतर गए। उन्होंने  पंचायती राज विभाग को ग्राम्य विकास की बंधुआ मजदूरी से मुक्त करने की मांग को लेकर पैदल मार्च किया और कलेक्ट्रेट पर धरना देकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पंचायत राज सेवा परिषद के बैनर तले शुक्रवार को शिवहर्ष किसान पीजी कालेज के पिरसर में बड़ी संख्या में पंचायती राज विभाग के कर्मचारी और विभागीय अधिकारी एकत्रित हुए। इसके बाद वे पैदल मार्च करते हुए कालेज परिसर से कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन


धरना में डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश तक प्रत्येक स्तर पर ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से पंचायतीराज विभाग को मुक्त कर विभागो के मध्य समन्वय बनाने के लिए प्रशासनिक संवर्ग के आईएस पीसीएस अधिकारियों को अधिकृत किया जाए। संचालन कर रहे एडीओ पंचायत अरुणेश पाल ने कहा कि एडीओ पंचायत को आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने, वार्षिक चरित्र प्रविष्टि के प्रतिवेदक अधिकारी के रूप में अधिकार दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ पंचायत संघ के अध्यक्ष कुमार अमरेंद्र, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के भरत नाथ यादव ने कहा कि ग्रामय विकास विभाग के जो कर्मी, पंचायती राज विभाग में सचिव का काम देख रहे हे उन्हे सचिव ग्राम पंचायत पद से हटाया जाए। धरना के अंत में डीएम के प्रतिनिधि एसडीएम आरबी सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। सफाई कर्मचारी संगठनों के अतुल कुमार पांडेय, अजय कुमार आर्य, शिवमंगल पांडेय, मोहम्मद कलीम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed