फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   opposing encounter highway jam

कटरा में तीन घंटे हाइवे जाम, प्रदर्शन 

Thu, 28 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
opposing encounter highway jam
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए राम कुमार यादव के परिजनों ने कटरा में हाइवे पर लगाया जाम। - फोटो : राजेश
बस्ती। माझा क्षेत्र के गौरिया नयन गांव में बुधवार को पुलिस एनकाउंटर मारे गए गोंडा जनपद निवासी राम कुमार यादव के परिजनों ने बस्ती पुलिस पर फर्जी ढंग से एनकाउन्टर करने का आरोप लगाते हुए कटरा बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। तरबगंज सीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगो पर हल्का बल प्रयोग कर जाम हटाया। परिजनों ने मामले की जांच डीएम से कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सीओ को दिया।
विज्ञापन


बुधवार को बस्ती जनपद की एसओजी और छावनी थाने की पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मंे गौरियानयन  गांव के पास हुई मुठभेड़ में गोंडा जनपद के नबावगंज थाने के दुर्गागंज गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी राम कुमार यादव की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना मे तीन अन्य अपराधियों को मौके  से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसमे लजघटा गांव निवासी अरविंद सिंह के  हत्यारोपी धर्मेंद्र गुप्ता व राम कुमार का साथी राज कुमार शामिल थे। मुठभेड़ में अयोध्या का एक अपराधी कमलेश माझी घायल हुआ था। गुरुवार को मृतक राम कुमार यादव के परिजनों ने बस्ती पुलिस पर राम कुमार को घर से उठाने के बाद फर्जी एनकाउंटर मे हत्या करने का आरोप लगाते हुए सांय करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ गोरखपुर हाइवे पर कटरा बाईपास के पास जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में मौजूद भीड़ बस्ती पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुछ वाहनों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस की ओर से राम कुमार के शव  का चुपचाप अंतिम संस्कार करने पर भी परिजनों ने सवाल उठाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हाइवे पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर तरबगंज के सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव उमरी बेगमगंज वजीरगंज नबावगंज व तरबगंज थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंंचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी करने लगी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगो को शंात कराया। परिजनों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सीओ को देकर मामले की जांच कराने की मांग की।इस संबंध मे थानाध्यक्ष छावनी दद्दन सिंह ने बताया कि राम कुमार का शव लिखा पढ़ी मे परिजनो को सौंप दिया गया था।राम कुमार ने ही पुलिस से घिरने के बाद सब इंस्पेक्टर आदित्य यादव पर गोली चलाई थी जिसमे वह घायल हुए है। मुठभेड़ मंंे राम कुमार के एक अन्य साथी को भी गोली लगी है। फर्जी एनकाउंटर के आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed