{"_id":"583b10ee4f1c1b1d2a088228","slug":"one-killed-in-a-road-accident-five-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, पांच गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली-बस्ती मार्ग पर महादेवा के निकट थरौली गांव के सामने दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पीएचसी बनकटी से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई।
रविवार को खदरा निवासी खुर्शीद अहमद (48) अपनी बहन अंजुमनिशा (38) व आठ वर्षीय भांजे वकार अहमद को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। थरौली गांव के पास एक ही बाइक पर सवार गोनार निवासी धर्मेंद्र, सुभाष व राम सागर की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया गया।
लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखकर सीएचसी के डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बीच गंभीर रूप से जख्मी हुए गोनार निवासी धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि साथी सुभाष व दूसरी बाइक पर सवार आठ वर्षीय वकार की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक पर ओवर लोडिंग से हादसा हुआ। कहा कि सवार हेलमेट लगाए होते तो जान बच जाती।