फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One killed in a road accident, five critical

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच गंभीर

Sun, 27 Nov 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 27 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
One killed in a road accident, five critical
मृत
महुली-बस्ती मार्ग पर महादेवा के निकट थरौली गांव के सामने दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पीएचसी बनकटी से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


रविवार को खदरा निवासी  खुर्शीद अहमद (48) अपनी बहन अंजुमनिशा (38) व आठ वर्षीय भांजे वकार अहमद को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। थरौली गांव के पास एक ही बाइक पर सवार गोनार निवासी धर्मेंद्र, सुभाष व राम सागर की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखकर सीएचसी के डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बीच गंभीर रूप से जख्मी हुए गोनार निवासी धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि साथी सुभाष व दूसरी बाइक पर सवार आठ वर्षीय वकार की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक पर ओवर लोडिंग से हादसा हुआ। कहा कि सवार हेलमेट लगाए होते तो जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed